जालबांधा समाधान शिविर बना जनसुनवाई का सशक्त मंच : 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

 

1109 आवेदन प्राप्त, विभिन्न योजनाओं के तहत 48 हितग्राही लाभान्वित

खैरागढ़, । सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत खैरागढ़ के जालबांधा में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनभागीदारी और प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। शिविर में जालबांधा क्लस्टर की 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ हेतु आवेदन दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रदान किए जा रहे लाभों एवं सेवाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 1109 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1103 मांग एवं 07 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा 48 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ मिले। अन्य जनप्रतिनिधियों ने समाधान शिविर को ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में सुशासन तिहार को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बताते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की बात कही।

सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास की मांग से जुड़े सर्वाधिक 744 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण हेतु 289 आवेदन प्राप्त किए गए। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग से संबंधित 82 आवेदन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रामीण खैरागढ़) अंतर्गत 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख पट्टा प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट, कृषि विभाग द्वारा 04 किसानों को मूंग बीज वितरित किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं 02 हितग्राहियों को जाल प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा 03 हितग्राहियों को छड़ी वितरित की गई। शिक्षा विभाग द्वारा 05 विद्यार्थियों को पेन, डायरी एवं मेमोटो प्रदान किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को सुपोषण किट एवं 07 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरित की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 126 लोगों की ओपीडी जांच, 78 लोगों की सिकलिन जांच, 115 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच तथा 35 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसके साथ ही 57 लोगों का आभा आईडी पंजीयन एवं 23 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, खाद्य, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

कार्यक्रम में दिनेश वर्मा (सभापति जिला पंचायत), पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, डॉ. चंदू वर्मा (जनपद सभापति), शैलेन्द्र मिश्रा (जनपद सभापति), गोरेलाल वर्मा वरिष्ठ नागरिक, जयप्रकाश साहू, संतोषी वर्मा (सरपंच जालबांधा) सहित 18 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, एसडीम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, सीईओ हिमांशु गुप्ता सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज