सुशासन तिहार: 29 मई को बागूर में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

 

खैरागढ़, ।  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजन की मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 मई को जनपद पंचायत छुईखदान स्थित बागूर के दैहान के पास जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होगा।

बागूर कलस्टर पंचायत मे ग्राम पंचायत लालपुर, चिलगुडा, पेंडरवानी, बरबसपुर, संबलपुर, भुरभुसी, बागुर, गोकना, कांशीटोला, पथर्रा, मुण्डाटोला, खौडा, दुल्लापुर, ढाबा, लिमो, नादिया, देवपुरा गण्डई ग्राम पंचायत शामिल किए गए हैं।

विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। आमजन अपनी मांग, शिकायत एवं समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

शिविर के लिए विनय मिश्रा (सहायक संचालक पशु एवं चिकित्सा) को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 7000043615

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav