राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में आज 27 मई दिन बुधवार सुबह 7-8 बजे की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक ग्राम दिवान मुड़ा में धारदार हथियार ब्लेड से एक महिला छबिता यादव पति पुरीत यादव उम्र 45 साल, निवासी ग्राम दिवान मुड़ा में नीजी होटल खोलकर नाश्ता ,चाय बनाने वाली महिला को धारदार हथियार से गला काट दिया, और पुत्र हेमंत यादव सामान्य रूप से घायल हुए हैं,परिजनों ने महिला को इलाज कराने अस्पताल को रेफर किया जा रहा है था, और महिला की मौत हो गई। मानसिक स्थिति खराबी युवक ने महिला को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार जनों को भी हमला कर दिया है। तो उसे शासकीय अस्पताल में इलाज करवाने भर्ती करवाया गया है। पीड़िता महिला की पति का शासकीय अस्पताल में इलाज दवा चल रहा है, ज्यादा घायल नहीं हुआ है। आरोपी घटना के बाद उड़िसा फरार होने का चाल चल रहा था और, उसी दौरान देवभोग पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है, मामले मर्ग/अपराध कायम कर अग्रिम विवेचना की जा रही है, वर्तमान में आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। इसका पृथक से बाद में जानकारी दी जाएगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




