प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झिरीपानी में पानी व्यवस्थित नहीं किसान भूखे प्यासे से तड़पे 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – देवभोग के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झिरीपानी में 26/05/2026 से किसानों को यूरिया, डीएपी व सुपरफास्फोट खाद का वितरण किया जा रहा है। उक्त कर्मचारी किसानों को वितरित करने प्रातः 8.00 बजे कार्यालय आने को कहा जा रहा है। किसान मंडी में दिनभर भूखे-प्यासे 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में अंदर-बाहर खड़े होकर खाद लेने के चक्कर में गर्मी और धूप से जूझकर रहे है, लेकिन कार्यालय में एक गिलास पानी पीने को नहीं मिल रहा है।खाद के लिए आए हुए किसानों ने बताया कि अभी फिलहाल कुछ ही दिनों में तापमान तेज हो गया है अर्थात नतपा शुरू हो गया है। अन्नदाता किसान खेती में खाद छिड़काव करने सहकारी समिति में दिनभर भूखे-प्यासे धूप गर्मियों में डटे रहे,जब एक किसान को प्यासे से तड़पे देखकर उसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज दो दिन हो गए समिति में खाद वितरण करना शुरू हो गया है। ऐसे तपती गर्मी और धूप में कार्यालय में किसानों को पीने को एक गिलास पानी तक नहीं मिल पा रही है। किसान प्यास बुझाने नलकूप पानी पीने को मजबूर हो रहे है। जबकि नियम ये कहती हैं कि गर्मी , धूप और नतपा को देखते हुए किसानों के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा सुव्यवस्थित रखनी चाहिए। आज कई किसानों ने पानी- पानी कहकर प्यासे से तड़पते नजर दिखाई दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है