जिला कांग्रेस कमेटी ने दी चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि

 

स्व. नेहरू विश्व के सर्वोच्च नेता और भारत रत्न थे : कोमल साहू

छुईखदान। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल जंघेल, लाल तारकेश्वर शाह, खुसरो, विजय वर्मा, संदीप सिरमौर एवं रोहित पुलस्त्य ने संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व चाचा नेहरू को याद करता है।

श्रद्धांजलि सभा में कोमल साहू, मोतीलाल जंघेल, लाल तारकेश्वर शाह, खुसरो, रामकुमार पटेल, संदीप सिरमौर, रोहित पुलस्त्य, शत्रुघ्न चंदेल, आलोक यादव कमलेश यादव टीकम साहू, कोसन कोसरे, सज्जाक खान, संजय महोबिया, विजय वर्मा, खेमदास साहू, शैलेश नेगी, अशोक साहू, रिंकू गुप्ता, भीखम छाजेड़, आकाशदीप सिंह गोल्डी, देवेंद्र तोड़े, तेजराम वर्मा, चंद्रेश यदु, हितेश साहू, रामानंद साहू, तोपसिंह सहित जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज