छतीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी की बैठक पचपेड़ी विश्राम गृह में सम्पन्न, पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र, रविन्द्र टंडन बनाये गये अध्यक्ष, वही सचिव विश्वप्रकास कुर्रे

मस्तूरी:- छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा बुधवार को पचपेेढ़ी स्थित विश्राम गृह में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नई सदस्यता लेने वाले पत्रकारों को परिचय पत्र वितरण किया गया। साथ ही नए साथियों से विधिवत फार्म भरवाकर संगठन में सदस्यता लेते हुए पत्रकार हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मस्तूरी ब्लॉक इकाई को पूर्ण रुप से मजबूत करने का संकल्प लिया।


संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एकता में ही मजबूत होंगे और एक-दूसरे के सुख-दुख का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय ने साथियों को शायराना अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि-संगठन एक विशाल समुद्र की तरह है और हम सब इसकी लहरें हैं। यही लहरें समुद्र की ताकत को दर्शाती है। महासचिव ने एकता के साथ-साथ सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। संभागीय उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद अवस्थी एवं आमीर खान ने भी संयुक्त रुप से एकता बनाए रखते हुए पत्रकार हित में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रमुख सलाहकार देवदत्त तिवारी ने उपस्थित साथियों को बताया कि रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकारों के हितैषी शंकर पाण्डेय संगठन के संस्थापक संरक्षक है और संगठन उनके मार्गदर्शन में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में जिस वक्त आंचलिक पत्रकार संघ का गठन किया गया था।

उस वक्त बिलासपुर जिले में सबसे मजबूत इकाई के रुप में मस्तूरी का नाम शामिल रहा। सभी साथियों से एकता बनाए रखने एवं पत्रकार हित में कार्य करने पूर्ण रुप से सक्रिय होने का आग्रह किया। हाल ही में प्रदेश संगठन सचिव के पद पर निर्वाचित विनोद बघेल ने भी सभी साथियों से आगे आकर पत्रकार हित में कार्य करने की अपील की एवं संगठन को मजबूत बनाने सदस्यता अभियान चलाने जाने पर बल दिया। उपस्थित सभी साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल एवं प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पाण्डेय सहित साथ में पधारे सभी पदाधिकारियों का फूल-माला से जोरदार स्वागत करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पत्रकार हित में कार्य करने एवं संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार टंडन, ब्लॉक सचिव विश्वप्रकाश कुर्रे, ब्लॉक उपाध्यक्ष भुवन भास्कर, ब्लॉक संगठन सचिव जयकिशन मधूकर, ब्लॉक सहसचिव ईश्वर प्रसाद जांगड़े, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य शिवा भारद्वाज, सदस्य सूरज कुमार सह सचिव सत्य प्रकाश धैर्य, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमर अवस्थी, संगठन सचिव संतकुमार धैर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Ravindra Tandan
Author: Ravindra Tandan

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज