देवमाता हाॅस्पिटल में डिलीवरी में आदिवासी महिला भानुमती मांझी की मौत क्षेत्र में भारी आक्रोश 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – देवभोग ब्लाक में संचालित निजी अस्पताल देवमाता हाॅस्पिटल में आदिवासी महिला भानुमती मांझी उम्र 30 साल डिलीवरी के दौरान कथित डाक्टरों की लापरवाही से आदिवासी महिला की मौत हो जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के अनेकों कार्यकताओं ने देवमाता हाॅस्पिटल के सामने नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मृतक महिला को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण एक गरीब आदिवासी महिला की जान चली गई,जो दुखद बात और निंदनीय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डाक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। हाथ ही मृतक परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय दिलाने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज