वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी कापन में क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन के उद्घाटन तथा बलौदा में स्वर्ण

जांजगीर-चांपा 28 मई 2026/ वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी आज जांजगीर-चांपा जिले के कापन में आयोजित अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन उद्घाटन एवं नगर पंचायत बलौदा में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। अखिल भारतीय अघरिया समाज के क्षेत्रीय सभा एवं अघरिया सामुदायिक भवन उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर प्रदान कर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकजुटता, सकारात्मक सोच और सामुदायिक भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर शिक्षा और संस्कार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि अघरिया समाज शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है और समाज के पदाधिकारियों के नेतृत्व में विकास के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े ने कहा कि इस सामुदायिक भवन का उद्घाटन समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए समाज को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया ।
नगर पंचायत बलौदा के जंगलवा डबरी में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर श्री चौधरी ने समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन और संस्कारों से ही संभव है।उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा किए गए कार्यों के लिए प्रशंसा कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं । छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार सोनी, श्री कार्तिकेश्वर श्रवणकार, श्री अमर सुल्तानिया सहित जनपद पंचायत अकलतरा अध्यक्ष श्रीमती शकुन देव अघरिया, श्री शंकरलाल गौतम, श्रीमती संगीता देवेंद्र गौतम, श्री आकाश सिंह, श्री विकाश शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं नागरिक उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज