नालंदा और सेंट्रल लाइब्रेरी की सुविधाएं होंगी और बेहतर, निगम आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण

रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने टाउनहाल, नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी, कला केंद्र, इंटरनेशनल स्विमिंग पूल और जिम का दौरा किया तथा अधिकारियों को संचालन और रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नालंदा लाइब्रेरी और सेंट्रल लाइब्रेरी में पाठकों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द यूपीआई आधारित ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही नालंदा लाइब्रेरी में बेहतर प्रसाधन सुविधा, कंप्यूटर प्रबंधन के उन्नयन और समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

टाउनहाल संचालन को बनाया जाएगा और व्यवस्थित

आयुक्त ने टाउनहाल की बुकिंग प्रक्रिया, शुल्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए इसके सुव्यवस्थित संचालन के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन-4 के अधिकारियों से टाउनहाल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा।

कला केंद्र को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

कला केंद्र के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने इसके संचालन और संधारण को आत्मनिर्भर मॉडल पर विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

आयुक्त ने कहा कि कला केंद्र के बेहतर संचालन और भविष्य की कार्ययोजना के लिए अलग से बैठक आयोजित की जाएगी।

स्विमिंग पूल और जिम की व्यवस्थाओं की समीक्षा

इंटरनेशनल स्विमिंग पूल और जिम का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने सदस्यता शुल्क, संचालन व्यवस्था और रखरखाव संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शहर की सांस्कृतिक और शैक्षणिक धरोहरों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए उनके नियमित संधारण और प्रभावी प्रबंधन को प्राथमिकता देने की बात कही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज