कोरबा में बदला मौसम का मिज़ाज: बालकोनगर में कई पेड़ टूटकर गिरे, बिजली व्यवस्था हुई ठप्प 

राजधानी से जनता तक| कोरबा| कोरबा में देर शाम मौसम ने करवट ली , भीषण गर्मी के बीच हुए मौसम के बदलाव के साथ लोगो को गर्मी से राहत तो मिली मगर, अचानक आए आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई हैं। बालको नगर क्षेत्र में कई विशालकाय पेड़ धराशाई होगए।

बालको बस स्टैंड के मुख्य चौक पर मौजूद विशालकाय आम का वृक्ष तेज आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त होकर मुख्य मार्ग में जा गिरा, जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं बालको टाउनशिप एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य इलाकों में भी पेड़ टूटकर बिजली के तारों में जा गिरे हैं जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई हैं। तेज हवाओं और बारिश थमने के बाद बिजली दुरुस्त एवं पेड़ों के टूटे टहनियों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com