पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के पलौद गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उड़ियापारा पलौद निवासी सरस्वती भारती ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 मई 2026 की रात करीब 9 बजे उनके पुत्र तोषक भारती पर पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और एक विधि से संघर्षरत बालक ने हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर तोषक के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से वार किया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक को संदेह था कि उसकी बहन और विधि से संघर्षरत बालक के बीच बातचीत होती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तोषक भारती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से घायल तोषक भारती को उपचार के लिए आरंग स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की मां सरस्वती भारती की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में करण ध्रुव और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इधर युवक की मौत से आक्रोशित कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और एक पुरानी स्कूटी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस घटना को भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ पृथक अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज