छुईखदान में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठन मजबूती पर दिया जोर

दो साल की मेहनत से बनेगी कांग्रेस सरकार, जनहित के मुद्दों को घर-घर पहुंचाएं – विजय जांगिड़

छुईखदान। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को छुईखदान स्थित राजमहल हॉल में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विजय जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला गठन के बाद प्रदेश प्रभारी का यह दूसरा दौरा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

बैठक को पूर्व विधायक जंघेल तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम.एल. जंघेल ने भी संबोधित किया।

प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दो वर्षों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान सहित विभिन्न वर्ग परेशान हैं तथा महंगाई जैसे मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और घर-घर तक ले जाने तथा सरकार की योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों की स्थिति जनता के सामने रखने का आह्वान किया।

विजय जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने छोटे कार्यकर्ताओं के सम्मान और सक्रिय भागीदारी को संगठन की सफलता की कुंजी बताया।

बैठक में हर्षिता स्वामी बघेल, लाल तारकेश्वर शाह, खुसरो गिरिराज किशोर दास, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास, गजेंद्र ठाकरे, गुलाब चोपड़ा, उत्तम सिंह ठाकुर, मोहम्मद खान, विजय वर्मा, दशमत जंघेल, मीरा चोपड़ा, सज्जाक खान, सुदीप श्रीवास्तव, संजय महोबिया, भीखम छाजेड़, आकाशदीप सिंह, रोहित सिंह, ललित महोबिया, जितेंद्र गौर, सुबोध पांडे, चंद्रेश यदु, रिंकू गुप्ता सहित जिले के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]

टॉप स्टोरीज