रोकेल सरपंच उपचुनाव में दिखा लोकतंत्र का उत्सव, मतदाताओं में भारी उत्साह

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। ग्राम पंचायत रोकेल में आयोजित सरपंच उपचुनाव के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।इस उपचुनाव में तीन प्रमुख प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्री मनीराम बेलसरिया, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्री शंकर बघेल तथा बस्तर राज मोर्चा की प्रत्याशी सुश्री सुनीता मरकाम के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। मतदान के दौरान तीनों प्रत्याशियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह नजर आया।
मतदान केंद्रों के बाहर शांतिपूर्ण माहौल में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच पद के लिए होने वाला यह उपचुनाव गांव के विकास की दिशा तय करेगा, इसलिए लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। पूरे दिन मतदान केंद्रों में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं, जहां यह तय होगा कि रोकेल ग्राम पंचायत की कमान आने वाले समय में किस प्रत्याशी के हाथों में जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज