डी.एड. प्रवेश परीक्षा 4 जून को, जिले के 10 केंद्रों में शामिल होंगे 2409 परीक्षार्थी

 

सुचारू एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

 

खैरागढ़,। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा आयोजित डी.एड. प्रवेश परीक्षा 4 जून 2026 को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रावल के मार्गदर्शन में परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 2409 परीक्षार्थी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।

नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे ने बताया कि परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे तथा विलंब से पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इयरफोन, बैग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, धात्विक वस्तुएं एवं किसी भी प्रकार की नकल सामग्री लाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल नीले अथवा काले बॉल पेन के उपयोग की अनुमति होगी तथा उन्हें हल्के रंग के सादे एवं आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

परीक्षार्थियों के प्रवेश, फ्रिस्किंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व शुरू कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों तथा पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी।

परीक्षा की सतत निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल, नोडल अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक दल की नियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग करने की अपील की है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज