राजधानी से जनता तक कोरबा| कोरबा में डीटीओ कार्यालय में युवा कांग्रेस द्वारा मंगलवार शाम जमकर प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसी डीटीओ के इस्तीफे की माँग करते हुए नजर आए।कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं, जनसुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए डीटीओ को पदमुक्त करने की मांग को लेकर जिला परिवहन कार्यालय के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस कोरबा ने पूरे मामले को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया गया। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में हो रही देरी, कार्यालय में बिचौलियों एवं दलालों की सक्रियता की जाँच एवं डीटीओ को पदमुक्त करने की मांग शामिल हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पंकज के नेतृत्व में पूरे मामले को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। एवं डीटीओ के इस्तीफा की मांग की गई हैं।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




