जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न, वित्तीय समावेशन और ऋण वितरण पर जोर

 

खैरागढ़ । कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, विशेष परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की मार्च तिमाही 2026 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंकिंग सेवाओं और शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, आरबीआई एलडीओ क्षितिज वर्मा, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक हर्ष देशमुख तथा अग्रणी जिला प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक आरसेटी सी.एस. ठाकुर सहित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, सीडी रेशियो, स्वयं सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन एवं पशुपालन), पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, पीएम मुद्रा लोन, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा वित्तीय जागरूकता को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एलडीएम द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं खेत बचाओ अभियान की जानकारी भी साझा की गई।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज