रायपुर कलेक्टर कार्यालय घेराव में शामिल हुए भैंसा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मार्कण्डेय
राजधानी से जनता तक/रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर रायपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भैंसा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मार्कण्डेय भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में खाद की कमी, डीजल की किल्लत, किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई तथा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है, जिससे आम जनता और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान प्रकाश मार्कण्डेय ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, वहीं युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा
Author: ISHWAR NAURANGE
🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।





