अरुण गुड्डू ने किया 50 से बढ़ाकर 100 सीट करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

अनुराज साहू जिला प्रमुख/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। जिले के मुख्यालय स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में सीटों की कमी को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव (गुड्डू) ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 सीट करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि सारंगढ़ जिला मुख्यालय में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए केवल एक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास संचालित है, जिसकी क्षमता मात्र 50 सीट है। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए सारंगढ़ आते हैं, लेकिन सीटों की कमी के कारण कई पात्र विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा से वंचित होना पड़ता है।
अरुण गुड्डू यादव ने मांग की है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए छात्रावास का उन्नयन कर सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 की जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिल सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
ज्ञापन पर कलेक्टर कार्यालय की प्राप्ति भी दर्ज है। साथ ही उल्लेख किया गया है कि इस प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ शासन के अनुपूरक बजट में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज