राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक नौटंकी: केदार कश्यप

रायपुर। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक नौटंकी और कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर पर्दा डालने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में न तो जनता की समस्याओं पर कोई गंभीर चर्चा हुई और न ही प्रदेश के विकास को लेकर कोई ठोस दृष्टि सामने आई।केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कुछ घंटों के लिए छत्तीसगढ़ आए, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का दावा किया और कैमरों के सामने प्रतीकात्मक गतिविधियों तक सीमित रहे। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत देना इस बात का संकेत है कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व संकट गहरा गया है। यदि किसी दल को अपने ही कार्यकर्ताओं को एकता का संदेश देना पड़े तो यह उसकी संगठनात्मक कमजोरी को दर्शाता है।वन मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय कार्यशैली की नकल करने का प्रयास करते हैं, लेकिन नेतृत्व और नकल में बड़ा अंतर होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी जहां विकास, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण की बात करते हैं, वहीं राहुल गांधी का कार्यक्रम केवल “मैगी राजनीति” और फोटो अवसरों तक सीमित रहा। केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि राहुल गांधी के इस दौरे से किसानों, युवाओं, आदिवासी क्षेत्रों, महिलाओं या बुनियादी सुविधाओं के लिए क्या नई घोषणा हुई। उनके अनुसार कांग्रेस इन सवालों का जवाब देने में असफल रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। शराब, कोयला, भर्ती और महादेव एप जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को बढ़ावा मिला। उन्होंने दावा किया कि आज विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है।

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन उपलब्धियों का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए प्रतीकात्मक कार्यक्रमों और दिखावटी राजनीति का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राजनीतिक पिकनिक से अधिक कुछ नहीं था और इससे न तो पार्टी को नई दिशा मिलेगी और न ही प्रदेश की जनता को कोई लाभ होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज