बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर के पहियों के नीचे दबने से चालक की मौत: वाहन रोकने के प्रयास में फिसला पैर, मौके पर ही गई जान

राजधानी से जनता तक कोरबा | बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बालको पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 2243 मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास चालक संतोष कुमार खैरवार (47), पिता बहरता खैरवार, ट्रेलर खड़ा कर नीचे उतरा था।

इसी दौरान अचानक ट्रेलर चलने लगी। वाहन को आगे बढ़ता देख चालक उसे रोकने के लिए दौड़ा, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया।

हादसा इतना भयावह था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया हैं। जहां अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज