भाजपा मंडल गोहरापदर में डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म का कार्यशाला हुआ सम्पन्न 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गोहरापदर -राष्ट्रीय एवं प्रदेश जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू मंडल प्रभारी योगेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पूर्व महामंत्री पुनीतराम सिन्हा,जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम,मंडल डीएलपी प्रभारी नागेश्वर मोरे,मंडल अध्यक्ष भोजराज सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डीएलपी अभियान को हम सभी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी पूर्वक करते हुए सफल बनाना है आज का युग सोशल मीडिया का युग है हम सभी को इसमें निपुण होना होगा और इसे सीख कर पार्टी के एवं सरकार के कार्य योजनाओं को आम जनता तक ले जाने का काम करना है मंडल प्रभारी योगेश शर्मा ने शक्ति केंद्रवार डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रभारियों की घोषणा करते हुए कहा कि 6 जुलाई तक लक्ष्य को पूरा करने कहा इस कार्यशाला में विशेष रूप से कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ रामकुमार साहू,मंडल प्रभारी योगेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, मोहना नेताम,मंडल अध्यक्ष भोजराज सिन्हा,डीएलपी प्रभारी नागेश्वर मोरे,महामंत्री लंबोदर साहू मोहित यादव,तानसिंह मांझी,तुलसी निधि,नवल किशोर मांझी,राजेंद्र यादव,देवानंद पाथर,रामेश्वर सिंह,प्रकाश कश्यप, ममता पाथर , संजुक्ता दास खगेश्वर नायक उमरिया नागेश चैन सिंह कश्यप डीलसन सिन्हा अरुण ठाकुर उत्तम सिंह वेद प्रकाश सोनवानी सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर मंडल के शक्ति केन्द्रो के प्रभारी बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज