तुमलपाड़ के विकास को लेकर ग्रामीणों की आवाज बुलंद, हरीश कवासी के नेतृत्व में जिला सीईओ से की मुलाकात

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा। जिले के ग्राम तुमलपाड़ में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) मुकुंद ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में बिजली, पेयजल, सड़क और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि इन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है।

जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जल्द से जल्द मांगों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तुमलपाड़ के ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे हैं और उन्हें विश्वास है कि जिला प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर गांव की समस्याओं का समाधान करेगा।

सीईओ के सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गांव में विकास कार्य शुरू होंगे और वर्षों से लंबित मूलभूत सुविधाएं उन्हें उपलब्ध हो सकेंगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज