खाद्य विभाग की बड़ी छापेमार कार्रवाई, 42 बोरी यूरिया व 10 बोरी डीएपी खाद जब्त

खाद्य विभाग की बड़ी छापेमार कार्रवाई, 42 बोरी यूरिया व 10 बोरी डीएपी खाद जब्त


देवभोग/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा में खाद्य विभाग द्वारा की गई छापेमार कार्रवाई में एक घर से बड़ी मात्रा में रासायनिक खाद बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने बलिराम यादव के घर पर छापा मारकर 42 बोरी यूरिया एवं 10 बोरी डीएपी खाद जब्त की है।

सूत्रों के अनुसार बरामद खाद सहकारी समिति लाटापारा से लाई गई होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बलिराम यादव (पुत्र गोवर्धन यादव) कुछ दिनों से सहकारी समिति लाटापारा में कार्यरत हैं। आरोप है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमाने की नीयत से खाद का भंडारण किया गया था। हालांकि इस संबंध में विभागीय जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।

खाद्य विभाग ने जब्त खाद को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। यदि जांच में अनियमितता या अवैध भंडारण की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। स्थानीय किसानों का कहना है कि खेती के मौसम में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा यदि किसी स्तर पर कालाबाजारी या अवैध भंडारण हुआ है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल विभाग की जांच जारी है और अधिकारियों की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Omkar Parvate
Author: Omkar Parvate

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज