राजधानी से जनता तक|कोरबा| लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से विषैले एवं विषहीन सांप बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं, इसी क्रम में जिला अस्पताल की कैंटीन के समीप एक जहरीला नाग दिखाई देने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया

थोड़ी देर पश्चात जितेंद्र सारथी की टीम से शुभम निषाद मौके पर पहुंचे ,सबसे पहले भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके बाद पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित थैले में रखा गया फिर थोड़ी देर में बाद उसको प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।
जितेंद्र सारथी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश के मौसम में विशेष सतर्क रहें, यदि कहीं भी सांप दिखाई दे, तो उसे मारने या पकड़ने का प्रयास न करें और न ही भीड़ इकट्ठा करें, तत्काल वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और आमजन दोनों सुरक्षित रह सकें।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com





