Korba: जयसिंह अग्रवाल और डिप्टी सीएम अरुण साव के बीच सियासी तकरार, ‘ढाई साल की उपलब्धि’ पर सवाल

राजधानी से जनता तक कोरबा| गुरुवार को कोरबा में सियासत उस वक्त गर्माती हुई दिखी जहां, एक मंच पर एक तरफ़ कोरबा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता जयसिंह अग्रवाल मौजूद थे, वहीं दूसरी तरफ मंच साझा करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन समेत अन्य भाजपा के जनरतिनिधि। मंच था कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह का जहां उद्बोधन के लिए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को माइक्रोफोन पर आमंत्रित किया गया था ।

सबसे पहले तो उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब के नवीन कार्यकारिणियों को शपथ लेने हेतु बधाई दी इसके बाद लोगों को सियासी हमले की आहट पहले से होने लगी थी। और ठीक वैसा ही हुआ पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने डिप्टी सीएम अरुण साव को कहा की आप कोरबा के प्रभारी मंत्री हैं , अक्सर औपचारिक कर्म से आपका आना होता है, एक बार आप कोरबा केवल भ्रमण करने के नाते आए ताकि आपको कोरबा की वास्तविक स्थिति का बोध हो। नेशनल हाईवे की सड़कों को छोड़ कोरबा के किसी भी सड़कों में आप दौरा करके देखें चाहे वह कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, बालको उरगा कोई भी मार्ग हो कोरबा की वास्तव की स्थिति समझ में आएगी। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने खुले तौर पर सरकार की उपलब्धियां पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि आप *”ढाई साल के ढाई उपलब्धि बता दें”*

अपने उद्बोधन के दौरान पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कोरबा के किसी भी जनप्रतिनिधि को खुले तौर पर डिबेट करने की चुनौती तक दे डाली। इस दौरान सभागृह में माहौल गरमाया रहा।

 

जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच पर कहा की, यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, प्रेस का मंच हैं। यहां राजनीतिक उपलब्धियां एवं खामियां गिनाने का सही मंच नहीं हैं। जनता इसका फैसला करती है और जनता ने फैसला किया हैं, जिसे स्वीकार किया जाना चाहिए। पूरे उद्बोधन के दौरान दोनों ओर से चले शब्द बाण से कुछ वक्त के लिए माहौल में राजनीतिक गर्माहट देखने को मिली, पूरे घटनाक्रम से सियासी हलचल भी तेज होती नजर आई।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज