राजधानी से जनता तक कोरबा| कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में स्कूटी में सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। घटना में स्कूटी में सवार मां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। हादसा शनिवार दोपहर का बताया जा रहा हैं।
जानकारी अनुसार डूमरडीह जंगल के पास मुख्य मार्ग में एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने स्कूटी में सवार एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी में चैत राम राठिया अपनी पत्नी एवं छ: वर्षीय पुत्र के साथ स्कूटी में सवार थे। इस दौरान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी , टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इसमें स्कूटी कई मीटर दूर तक घसीटते चला गया। हादसे में छः वर्षीय मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चैत राम ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वही घायल पत्नी का उपचार जारी है जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबित कार चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तेज गति में थे एवं कार चालक शराब के नशे में चूर थे। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com





