50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

अनुराज साहू जिला प्रमुख /सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्ग दर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के निर्देशन में, जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों के परिवहन व बिक्री पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी एनएल. राठिया के नेतृत्व में उड़ीसा से अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। मुखबीर से सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल क्र. CG 13 UA 9688 पर सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने के लिए उड़ीसा से छग के ग्राम केनाभांठा व कर्राकोट की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एनएल. राठिया ने तुरंत टीम बनाकर ग्राम कर्राकोट मेन रोड के पास घेराबंदी कर नाकाबंदी की। इसके बाद संदिग्धों को रोक कर पूछताछ की गई। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सेतकुमार बरिहा पि. चमार सिंह बरिहा, उम्र 19 वर्ष निवासी हट्टापाली थाना डोंगरीपाली और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सनुधर बरिहा पिता इन्द्रमणी बरिहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पिक्रीडारन, थाना अम्बाभौना, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) बताया। मोटरसाइकिल के बीच सीट पर रखी प्लास्टिक बोरी के बारे में पूछने पर उन्होंने कच्ची महुआ शराब का अवैध परिवहन करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हरे रंग की प्लास्टिक पन्नी में 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 10 हजार रुपये और प्रयुक्त स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल कीमत लगभग 15 हजार रुपये समेत कुल 25 हजार रुपये का सामान विधिवत् जब्त किया।आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध क्रमांक 171/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एनएल. राठिया, पीएस आई गजेन्द्र कुमार चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक मोहन लाल गुप्ता, अनिल साहू, एवं आरक्षक दिगम्बर पटेल, लखेश्वर पुरसेट, गीता भास्कर, ताराचंद मिरेन्द्र, नर्मदा यादव व दिलीप साहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है