देश में पर्यटकों के बाद अब मजदूर भी असुरक्षित, खुले सरकारी दावों के पोल- बिनोद भारद्वाज

अनुराज साहू जिला / प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना और जघन्य हमले को लेकर बिनोद भारद्वाज ने केंद्र सरकार की सुरक्षा नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए तीखी आलोचना की है। बिनोद भारद्वाज ने इस बर्बर घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश में पर्यटकों के बाद अब रोजी-रोटी की तलाश में गए गरीब मजदूर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस कायराना कृत्य ने केंद्र सरकार के ‘देश सुरक्षित हाथों में है’ वाले बड़े-बड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है और मोदी सरकार को इस गंभीर सुरक्षा चूक की सीधी जवाबदेही लेनी चाहिए।

बिनोद भारद्वाज ने कुलगाम हमले में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छुइहा (धनसीर) निवासी भूपेंद्र भैना की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस अमानवीय आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष और बेकसूर नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ घोर अपराध है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है