बढ़े बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

ग्राम भटिया में ग्रामीणों से भरवाए गए आवेदन, महिलाओं ने बताई परेशानी

राजधानी से जनता तक/आरंग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्राम भटिया में कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर एवं आवेदन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भैंसा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय एवं खोरसी सेक्टर अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा राय ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

महिलाओं ने बताया कि पूर्व में उनके घरों का बिजली बिल 200 से 300 रुपये तक आता था, जिसे जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी। वर्तमान में वही बिजली बिल बढ़कर 1,500 से 2,000 रुपये तक पहुंच गया है। एक महिला ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल 5,000 रुपये आया है, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता दे रही है, लेकिन बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण लोगों से कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। उन्होंने बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर बदलने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही है।

अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से आवेदन भरवाकर उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने अभियान में भाग लेकर बढ़े हुए बिजली बिलों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज