राजधानी से जनता तक कोरबा| कोरबा जिले के तरदा गाँव के एक खेत में मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टिम मौके पर पहुंची एवं मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

शनिवार की सुबह कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला वन परिषद के दर्द गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है जहां ग्रामीण रोज की तरह अपने खेत में गए थे तभी उनकी नजर खेत में विचरण कर रहे एक मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीण दहशत में आ गए। मगरमच्छ दिखे जाने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण भी गांव पहुंचने लगे। घटना की सूचना पर वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है ।
Author: Sangam Dubey
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com





