बालको की जर्जर सड़कों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: तत्काल मरम्मत की मांग

राजधानी से जनता तक कोरबा | बालको सहित कोरबा जिले की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में सड़कों की खराब स्थिति को आम नागरिकों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बालको एवं आसपास के क्षेत्रों की अधिकांश सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। वर्षा के दौरान गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिसके कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आम नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कर्मचारियों को प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला न्यायालय कोरबा में लगभग 1,200 अधिवक्ता विधि व्यवसाय कर रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक अधिवक्ता प्रतिदिन बालको क्षेत्र से न्यायालय आते-जाते हैं। इसके अलावा सैकड़ों वादकारी और आम नागरिक भी इन्हीं मार्गों का उपयोग करते हैं। ऐसे में सड़कों की बदहाल स्थिति न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है।

 अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगे

  • बालको सहित पूरे जिले की जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर युद्धस्तर पर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए।
  • वर्षा ऋतु समाप्त होने की प्रतीक्षा किए बिना खतरनाक गड्ढों को तत्काल भरा जाए।
  • दुर्घटना संभावित सड़कों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराया जाए।
  • सड़क निर्माण एवं मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभागों और एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए।
  • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए।
  • स्थायी मरम्मत होने तक दुर्घटना-प्रवण स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
  • बालको प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए और भविष्य में किसी प्रकार की जनहानि होती है, तो उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी संबंधित विभागों और अधिकारियों की होगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज