बरगवां में अनोखी पहल, विकास भारद्वाज ने स्कूली बच्चों के कपड़े निःशुल्क सिले

विशेष संवाददाता- सूरज भारती

अकलतरा:- जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड अकलतरा अंतर्गत ग्राम बरगवां के जागरूक एवं सेवाभावी सदस्य विकास भारद्वाज द्वारा मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए अनोखी पहल की गई। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उन्होंने ग्राम बरगवां स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के सभी बच्चों के ड्रेस अपने परिवार के साथ मिलकर निःशुल्क सिलाई किए।

विकास भारद्वाज का कहना है कि 15 अगस्त पूरे भारत देश में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। ऐसे पावन अवसर पर कोई भी बच्चा फटे या पुराने कपड़ों में स्कूल न आए, इसी सेवा भाव के उद्देश्य से उन्होंने बच्चों के ड्रेस निःशुल्क सिलाई करने का निर्णय लिया।

विकास भारद्वाज शिक्षा के प्रति भी काफी जागरूक हैं। वे समय-समय पर स्कूल पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते रहते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।

उनकी इस पहल की ग्रामवासियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा सराहना की जा रही है। यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और शिक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश देता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है