शहीद के घर पहुंचा तिरंगा, एसडीएम ने किया शहादत को नमन

रायपुर, 12 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल ने एक शहीद के घर पहुंचकर तिरंगा भेंट किया और उनकी शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। एसडीएम श्री कौशल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए शहीद द्वारा दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को याद करते हुए परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का त्याग, समर्पण और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

शहीद के घर तिरंगा भेंट कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

हर घर तिरंगा” अभियान से जुड़ने की अपील

जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने, अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश की आजादी के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज