सरस्वती साइकिल योजना के तहत आत्मानंद स्कूल झाखरपारा छात्राओं को वितरित की गई साइकिलें

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल झाखरपारा में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।

विद्यालय परिसर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। छात्राओं ने शासन की इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए यह योजना काफी उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम में भगवानो बेहरा, मंडल अध्यक्ष, स्कूल प्राचार्य कृष्णचंद्र बघेल, भद्रपाल पात्र, भाजपा कार्यकर्ता सहित शालेय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भगवानो बेहरा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आवागमन की सुविधा मिलने से छात्राओं की नियमित उपस्थिति को बढ़ावा मिलेगा और वे बिना किसी परेशानी के विद्यालय पहुंच सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का नियमित उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना चाहिए। सरस्वती साइकिल योजना से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को विशेष लाभ मिल रहा है। इससे उनकी आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ- साथ आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।शालेय परिवार ने शासन -प्रशासन की इस योजना को छात्राओं के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए आभार व्यक्त किया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भगवानो बेहरा मंडल अध्यक्ष, स्कूल प्राचार्य कृष्णचंद्र बघेल, भद्रपाल पात्र बीजेपी कार्यकर्ता व स्कूल के शिक्षक/ शिक्षिका स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज