जन्मदिन पर भूपेश बघेल को भेंट किया बाबा गुरु घासीदास जी का छायाचित्र

राजधानी से जनता तक/आरंग भैंसा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर 23 अगस्त को भैंसा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय ने उन्हें परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी का छायाचित्र सप्रेम भेंट किया।

बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र को उपहार स्वरूप पाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रकाश मारकंडेय से आत्मीयता से कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर आज तक किसी ने उन्हें ऐसा उपहार नहीं दिया है। उन्होंने प्रकाश मारकंडेय से कहा कि इस छायाचित्र को उनके बंगले के विशेष एवं सबसे ऊंचे स्थान पर सम्मानपूर्वक रखा जाए।

प्रकाश मारकंडेय द्वारा भेंट किए गए इस विशेष उपहार को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा रही। बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को दर्शाता यह छायाचित्र जन्मदिन के अवसर पर भेंट किए गए अन्य उपहारों से अलग और विशेष रहा।

इस अवसर पर प्रकाश मारकंडेय ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर यह छायाचित्र भेंट करना उनके लिए सम्मान और आत्मीयता का विषय है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।