450 लोगों ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन, फूल मालाओं से हुआ स्वागत

राजधानी से जनता तक । बीजापुर। 100 कांग्रेस,120 भाजपा सहित 450 हुए जेसीसीजे में शामिल

चुनावी समर में भाजपा – कांग्रेस के विकल्प के रूप में जनता देख रही है, पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी – जेसीसीजे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के छलावा राजनीति और भाजपा के भय की राजनीति से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़ की जनता और बीजापुर के लोगों ने दोनों को नकारते हुए जीसीसीजे पर अपना विश्वास जताया है। मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के लोगों ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी में प्रवेश लेकर यह बात साबित कर दिया है।

जीसीसीजे के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने बताया कि भैरमगढ़ निवासी रामधर जुर्री के नेतृत्व में पार्टी के संभागीय पदाधिकारी और बीजापुर के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी के समक्ष जोगी कांग्रेस के सिद्धांतों और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वप्नद्रष्टा स्वर्गीय अजीत जोगी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगीजी के कुशलता पूर्वक नेतृत्व से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी में 100 कांग्रेस 120 भाजपा एवं अन्य 230 लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के संभागीय अध्यक्ष टांकेश्वर भारद्वाज, संभागीय प्रभारी नरेंद्र मिश्रा, संभागीय सचिव माही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, एवं बीजापुर अध्यक्ष विजय झाड़ी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा नवप्रवेशी पार्टी सदस्यों को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

विजय झाड़ी ने कहा कि नव प्रवेशी पार्टी सदस्यों को विधिवत प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई तथा आगामी चुनाव में भाजपा के भय की राजनीति और कांग्रेस के छल और झूठ की राजनीति से मुक्त करा कर प्रदेश को विकसित, समृद्ध और खुशहाल तथा आत्मनिर्भर बनाने का की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान संभागीय पदाधिकारियों सहित बीजापुर जिले से गुड्डू कोरसा, सुनीता तिवारी, सोमा पदम, अजय कुडियाम, सुनील झाड़ी, गुलशन भंडारी, महेश धुर्वा, दिलीप सैंड्रा, जग्गू ठाकुर, समैया बुरका, ऋतिक दुर्गम, राजेंद्र स्वामी, संजय कुडियम सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज