आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी अमृतपाल सिंह पहुंचे कटघोरा विधानसभा

राजधानी से जनता तक । कोरबा । आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह कोरबा जिले के दौरे पर हैं। अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी तारतम्य में अमृतपाल सिंह कटघोरा विधानसभा पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष द्वारा कटघोरा नगर में विशाल रैली निकाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि 15 साल बीजेपी और 5 साल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में शासन किया, लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला, वही खराब सड़क, न अच्छा स्कूल दे पाई न अच्छे कॉलेज दे पाई। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प बन गया है और लोगों में पार्टी को लेकर उत्साह है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब पहले की तरह नहीं रही। पढ़े-लिखे एजुकेटेड हैं। उनको पता हैं कि उनके अधिकार क्या हैं। अब वो साडिय़ों के पीछे नहीं जाएंगी। इस बार मुद्दों की राजनीति होगी।मजबूत प्रत्याशी की खोज:-आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि वो अपनी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को वृहद रूप देने के साथ वो विधानसभाओं में मजबूत प्रत्याशी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं के मन को टटोल रहें हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा विशाल केलकर कोरबा विधानसभा प्रत्याशी, कोरबा जिलाध्यक्ष चंद्रकांत डिक्सेना, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल दास महंत, मांझी लाल यादव, मानसिंह कंवर, जय लाल राठिया, श्यामलाल कंवर, शत्रुघ्न साहू, प्रकाश महंत, कल्पना महंत, बसंती कंवर, प्रमिला चौहान, महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, जिला सचिव शालिनी सिंह, किताब सिंह, दिलेश्वर दास, बीरबल दास, राजबाई कंवर, प्रीति कंवर, गणेश बिंझवार, गणराज सिंह कंवर, मोहन यादव, धरम दास गांधी, कामता प्रसाद कश्यप, अनुराग महानंद, मन्तु लाल के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज