कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने मतदान समाग्री, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम कक्ष की तैयारियों का लिया जायजा

राजधानी से जनता तक । पवन तिवारी । कवर्धा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज शनिवार को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए स्थानीय जिला कृषि उपज मंडी परिसर में बनाए जा रहे मतदान समाग्री वितरण स्थल, मतदान दल रवानगी स्थल, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक तैयारियों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्वाचन कार्यो में पारदर्शिता के लिए मतगणना दिवस के दिन कृषि उपज मंडी परिसर में सीसी टीवी कैमरा, इंटरनेट की कनेक्टिविटी, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य आब्जर्वर, पुलिस आब्जर्वर, जिला निर्वाचन अधिकारी का अलग-अलग बैठक व्यवस्था, टीवी, केबल, कम्यूटर, फैक्स, प्रिंटर सहित अन्य आवश्यक उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। फायर ब्रिगेड, समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत कनेक्शन, मीडिया दीर्घा, गनमैन के लिए मोर्चा तैयार करने, मतदान दलों के लिए भोजन व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मतदान दलों की रवानगी स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, कवर्धा एसडीएम एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी श्री पीसी कोरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज बिसेन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता स

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज