कटघोरा भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने डोर टू डोर जनसंपर्क, मिल रहा जनसमर्थन

राजधानी से जनता तक | कटघोरा विधानसभा में चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती दिख रही है। सभी पार्टियों के घोषित उम्मीदवार लगातार जनता के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार देखा जा रहा है। वहीं कटघोरा भाजपा प्रेमचंद पटेल ने समस्त जिले वासियों को 01 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही साथ बांकीमोंगरा क्षेत्र के मनगांव सहित कई अन्य गांव में जाकर व्यापक तौर पर जनसंपर्क किया। डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में

मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने द्वारा उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने कहा कि वे लगातार विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार के कार्यो से त्रस्त हो चुकी है। इस बार परिवर्तन की यात्रा चल रही है। इस बार जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेगी और भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जनसंपर्क कार्यक्रम समस्त वार्ड वासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज