जनता को तीसरे विकल्प की तलाश :विशाल.. आम आदमी पार्टी का वार्ड क्रमांक 04 _05 में सघन जनसंपर्क

राजधानी से जनता तक| कोरबा | आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर इन दिनों सघन जनसंपर्क कर रहे हैं । निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दल बल के साथ विशाल अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं ।शुक्रवार को पुरानी बस्ती में विशाल केलकर ने दौरा कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । विशाल केलकर ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा की धरती खनिज संपदा से परिपूर्ण है ।यहां निजी व सार्वजनिक उपक्रमों की भरमार है ।बावजूद स्थानीय बेरोजगारों की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है ।

स्थानीय बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है ।बावजूद सत्ता पक्ष की ओर से कोई पहल नहीं किया जाना समझ के परे है ।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डोर टू डोर लोगों के बीच पहुंचकर ,दिल्ली व पंजाब में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं । और लोग भी आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बेहतर प्रतिशत दे रहे हैं ।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज