कुसमुंडा क्षेत्र मे AAP प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी.. सरकार बनने पर काम के लिए कार्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर: विशाल

राजधानी से जनता तक| कोरबा| आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने कुसमुंडा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान आम जनता को बताया कि हमारी पार्टी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होती, छत्तीसगढ़ में AAP की सरकार बनते ही दिल्ली, पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर परिवार को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य बिलकुल मुफ्त दी जाएगी. सरकारी काम के लिए आपको किसी कार्यालय में जाने की जरूरत नही होगी, कर्मचारी अधिकारी आपके घर आकर काम करके जायेंगे, इसके लिए किसी को एक रुपया भी देने की जरूरत नही होगी, भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर देंगे.

18 वर्ष से ऊपर महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए की स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी जो आज तक किसी भी सरकार ने नही किया. जानता भी अब नयापन चाहती है जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे. श्री केलकर कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली पंजाब में सरकार बनी, अब छत्तीसगढ़ की बारी है, प्रदेश की जनता भी बदलाव चाहती है, ये बदलाव आप के लिए ही है,प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए एक मौका AAP के विशाल को दीजिए

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज