सेवा सहकारी समितियों को मिली वर्ष 2022-23 की कमीशन व 2023-24 की प्रारंम्भिक व्यवस्था राशि से चुनाव प्रचार हेतु हो रही 50 प्रतिशत राशि की मांग।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर मे कांग्रेस पार्टी के मनोनीत अशासकीय प्राधिकृतों द्वारा बनाया जा रहा दबाव।

चंद्रपुर।।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर मे पार्टी के द्वारा सेवा सहकारी समितियों मे मनोनीत अशासकीय प्राधिकृतों और जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों के मिलीभगत से समिति को प्राप्त धान खरीदी वर्ष 2022-23 की कमीशन व 2023-24 की प्रारंभिक व्यवस्था की राशि मे से चुनाव प्रचार हेतु 50 प्रतिशत की राशि की मांग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधकों व कर्मचारियों पर राशि आहरण कर कांग्रेस पार्टी को देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है जिससे अभी तक कर्मचारियों का वेतन और धान खरीदी हेतु और प्रारंभिक व्यवस्था की राशि मांग किये जाने तथा प्राधिकृत अध्यक्षों के द्वारा हस्ताक्षर नहीं करने के कारण उक्त राशि आहरित नही किया गया है।

 

जिससे धान खरीदी की प्रारंभिक व्यवस्था नही हो पायी है।तथा अशासकीय प्राधिकृतों द्वारा चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।

जिसकी लिखित शिकायत प्रभावित सेवा सहकारी समिति चंद्रपुर पं.क्र. 1892, समिति सकराली पं.क्र.1090,समिति फरसवानी पं.क्र.1560, समिति देवरघटा पं.क्र.1551,समिति दर्री पं.क्र.1070 द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ति से करते हुए आशासकीय प्राधिकृतों को हटाकर सम्पूर्ण राशि कर्मचारियों के वेतन व धान खरीदी प्रारंभिक व्यवस्था खर्च समायोजित करने की मांग की गई है।

ताकि विधानसभा चुनाव निष्पक्ष रूप से हो सके। अब देखते हैँ की खबर प्रकाशित होने के पश्चात क्या निर्णय पर पहुँचते हैँ जिम्मेदार अधिकारी।

Prakash Jaiswal
Author: Prakash Jaiswal

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज