पड़ोसी जिले से भी पिछड़ गया रायगढ़,सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तीन गुना ज्यादा धान खरीदी

राजधानी से जनता तक । रायगढ़ । रायगढ़ जिले में धान खरीदी का आंकड़ा बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। जबकि नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तीन गुना ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। रायगढ़ जिले में एक लाख क्विंटल का आंकड़ा पार नहीं हुआ है जबकि सारंगढ़ में ढाई लाख क्विंटल खरीदी हो चुकी है। रायगढ़ जिले में अब तक 1428 किसानों ने 78358 क्विंटल धान बेचा है। यहां प्रतिदिन करीब 25-30 हजार क्विंटल का औसत आने लगा है। करीब एक सप्ताह पहले तक बहुत कम आवक थी।

ज्यादातर खरीदी पिछले पांच दिनों में हुई है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने कमाल कर दिया है। धान खरीदी में गड़बड़ी के लिए मशहूर जिले में अब तक ढाई लाख क्विं. धान खरीदा जा चुका है। यहां रोजाना करीब 65 हजार क्विं. धान समितियों में आ रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा धान खरीदी करने वाले जिलों में शामिल है। दिसंबर में धान खरीदी में तेजी आएगी। किसान चुनाव परिणाम का भी इंतजार कर रहे हैं।

क्या फिर से होने लगी बोगस खरीदी
पिछले दो सालों में धान की बोगस खरीदी होती रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भी कई समितियों में बोगस रकबा बढ़ाकर खरीदी की गई। इसकी जांच नहीं की गई। रायगढ़ जिले की तरह वहां प्रबंधकों को हटाया भी नहीं गया। इसका असर धान खरीदी में दिख रहा है। रायगढ़ जिले में जहां धान खरीदी इतनी धीमी गति से चल रही है, वहीं सारंगढ़ में इतनी ज्यादा खरीदी होना संदेह पैदा कर रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज