दो समितियों का प्रभार बदला, दोनों प्रबंधकों ने छोड़ा काम

प्रबंधकों को दूसरे समितियों में धान खरीदी करना नहीं आ रहा पसंद, ज्यादा रकबा बढऩे वाली समितियों में हुआ था फेरबदल

रायगढ़= सहकारी समितियों में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। 27 समितियों के प्रबंधकों को इधर-उधर करने के बाद करीब डेढ़ महीने गुजर चुके हैं लेकिन कुछ प्रबंधक काम छोड़ चुके हैं। लोइंग और टेंडा नवापारा के प्रबंधकों ने काम करने से इंकार कर दिया है। कलेक्टर ने धान खरीदी में कसावट लाने के लिए 27 केंद्रों के समिति प्रबंधकों को हटाकर दूसरे केंद्र भेज दिया। लोइंग प्रबंधक मनोहर प्रधान को टेंडा नवापारा भेजा गया। टेंडा नवापारा से मनोज गुप्ता को लोइंग भेजा गया। पहले मनोहर प्रधान ने काम करने में असमर्थता जताई और इस्तीफा दे दिया। अब मनोज गुप्ता ने भी लोइंग में काम करने से इंकार कर दिया। उस पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

अब लोइंग में धान खरीदी करने के लिए 45 किमी दूर भातपुर सोसायटी प्रबंधक श्याम पटेल को प्रभार दिया गया था। अब लोइंग में धान खरीदी प्रारंभ होने की उम्मीद थी लेकिन किसानों को निराशा हाथ लगी। श्याम पटेल ने भी धान खरीदी करवा पाने में असमर्थता जताई है। उसने लिखित आवेदन दिया है। उसका कहना है कि लोइंग और भातपुर के बीच की दूरी करीब 45 किमी है। इसलिए उसने लोइंग का अतिरिक्त प्रभार लेने से इंकार किया है। धान खरीदी के अब तकरीबन 30 दिन ही बाकी हैं। बाकी समितियों में धान खरीदी कार्य चल रहा है। केवल दो-तीन में ही दिक्कतें हैं। कई सालों से एक ही समिति जमे हुए प्रबंधकों को हटाए जाने से दूसरे प्रबंधक भी सहमे हुए हैं।

कुडुमकेला समिति प्रबंधक भी सस्पेंड घरघोड़ा के कुडुमकेला समिति प्रबंधक कन्हैयालाल साव को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि धान खरीदी सही तरीके से नहीं करने के कारण कार्रवाई की गई है। किसानों का कहना है कि प्रबंधक ने धान खरीदी में हमाल ही नहीं रखे थे। हर साल किसानों से ही पूरा काम करवाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज