बाजार अतरिया में अज्ञात विक्षिप्त महिला की मिली लाश मिली लाश की कोई पहचान नहीं

बाजार अतरिया में अज्ञात विक्षिप्त महिला की मिली लाश मिली लाश की कोई पहचान नहीं

मुक्तांजलि वहां से भेजा गया सिविल अस्पताल खैरागढ़

////खैरागढ़//// राजधानी से जानता तक//// बाजार अतरिया से कुसमी मोड़ भीमपुरी रोड के पास एक अज्ञात विक्षिप्त महिला ठंड में पड़ी मिली जिसे बाजार अतरिया के ही देवशरण वर्मा एवं ग्राम कोटवार द्वारा देखा गया जो सड़क के किनारे पर देखा गया। जिन्होंने 112 को कॉल करके बुलाया जिसके माध्यम से बाजार अतरिया उपस्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा डॉक्टर एमबीबीएस मनीषा चंदेल ने जांच किया जिसमे महिला मृत पाया गया। वही जानकारी अनुसार महिला की उम्र लगभग 50 साल की लग रही है. मृत महिला के पास से मिक्सर के पैकेट, जाम, पानी को बोतल मिला है।

डॉक्टर मनीषा चंदेल ने खैरागढ़ सिविल अस्पताल से संपर्क करके उच्च अधिकारी से बात करके जानकारी दिया गया जिसके बाद खैरागढ़ से मुक्तांजली वाहन के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हुई है।

ठंड अधिक होने से मृत होने की आशंका

वही मृत शरीर को देखने से ऐसा लगता है जैसे हो रही कड़ाके की ठंड से मृत होना लग रहा है. क्षेत्र में लगातार कड़ाके की ठंड होने के चलते घुमंतू विक्षिप्त बेसहारा को कड़ाके की ठंड से सड़क के किनारे या कहीं भी देखने को मिल रहा है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कड़ाके की ठंड अधिक होने से मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्र में अज्ञात विक्षिप्त की लगातार बढ़ रही संख्या।

बाज़ार अतरिया ग्रामीण क्षेत्र में लगातार अज्ञात विक्षिप्त लोगों की जनसंख्या बढ़ रही है जिसको लेकर शासन प्रशासन भी किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है ऐसे में बेसहारा होकर घूम रहे घुमंतू विक्षिप्त महिला – पुरुष की लगातार मृत्यु हो रही है और वही लगातार बढ़ते जनसंख्या पर अंकुश भी नहीं लगाया जा रहा है।

नोट – मृतिका की पहचान हो इसलिए फोटो शेयर किया गया है. जिस किसी को पता चले खैरागढ़ थाने मे सम्पर्क करे

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज

error: Content is protected !!