राजधानी से जनता तक कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स दुकान में सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई। तीन बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे, जिनमें एक आरोपी युवती के वेश में था। आरोपियों ने कट्टे की नोक पर दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और दुकान से जेवर लेकर फरार हो गए।
वारदात के बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक देसी कट्टा तथा आरोपियों की छोड़ी गई बाइक बरामद की।
पुलिस ने दुकान और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
फिलहाल लूटे गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






