CG ब्रेकिंग : सड़क पर शराब पीने से मना किया तो चाकू मारकर किया घायल

भिलाई । राम नगर क्षेत्र में रविवार देर रात कुछ युवकों ने शराब पीने से मना करने की बात को लेकर हुए विवाद पर एक युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया और फरार हो गये। मामले की शिकायत घायल युवक के पिता ने थाने में दर्ज कराई है। मामला वैशाली नगर क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार राम नगर क्षेत्र में रविवार देर रात कुछ युवकों ने सड़क पर खड़े हो शराब पी रहे थे जिसे हर्ष नामक युवक ने ऐसा करने से मना किया जिस पर मौके से युवक चले गए और थोड़ी देर बाद युसुफ खान और संजू यादव अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और जिसने मना किया उसको पूछते हुए परदेशी चौक बघवा मंदिर सेलून गणेश पूजा पंडाल के पास खड़े हर्ष ताम्रकार नामक युवक से जा भिड़े। हर्ष ने गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्का से पीटने लगे। लगभग पौने 12 बजे सड़क पर हो रही मारपीट देख जब लोग दौड़े तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हर्ष पर वार कर दिया। हर्ष के शरीर के सामने हिस्से, चेहरे व पीठ में गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान हो गया। लोगों की भीड़ इक_ी होते देख आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल ईलाज के लिए लोगों की मदद से बीएम शाह अस्पताल सुपेला ले जाया गया। घायल युवक के पिता अर्जुन ताम्रकार (54 वर्ष) निवासी लोक भारती स्कूल के पास, गायत्री मंदिर राम नगर ने घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई है। अर्जुन ने बताया कि आरोपी युवकों को पूजा पंडाल के पास शराब पीने से किसी दूसरे ने मना किया जिससे वो बिफर कर चले तो गए मगर कुछ देर बाद अन्य लड़कों की गैंग समेत वहां पहुंचे और अनावश्यक मेरे बेटे हर्ष से भिड़ गए। आरोपी युवक क्षेत्र में इसी तरह नशे की गोलियों और शराब का सेवन करते रहे हैं। कल उनको शराब पीने से किसी ने मना कर दिया जिसका बदला लेने वो थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे और हर्ष ताम्रकार को मारपीट कर क्षेत्र में दहशत और दबदबा बनाने के लिए ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज