KORBA: पुटु निकालने गए ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत, क्षेत्र में दहशत

राजधानी से जनता तक|कोरबा |कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथी-मानव संघर्ष की दुखद घटना सामने आई है। गुरुवार को जंगल में पुटु (जंगली मशरूम) निकालने गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले में मौत हो गई।

मृतक की पहचान जहाज़ सिंह राठिया (करीब 55 वर्ष) निवासी ग्राम पीडिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार सुबह ग्राम पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच स्थित जंगल में पुटु निकालने गए थे। इसी दौरान जंगल में मौजूद हाथी से उनका सामना हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

क्षेत्र में लगातार हो रही हाथी-मानव संघर्ष की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, जंगल से लगे गांवों में सतर्कता बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

वन विभाग द्वारा मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज