अक्षय तृतीया पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का पोस्टर लॉन्च, इलैयाराजा देंगे संगीत का जादू

भावना तलवार द्वारा निर्देशित वाल्मीकि रामायण का एक नया पोस्टर अक्षय तृतीया के अवसर पर जारी किया गया है। इस पोस्टर में प्रभु राम की धनुष के साथ अद्भुत छवि दिखाई गई है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर एक अहम जानकारी शेयर की है।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने वाल्मीकि रामायण का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने फिल्म के संगीत को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। निर्माताओं ने यह आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार और गीतकार इलैयाराजा तैयार करेंगे।
इलैयाराजा ने 10 जनवरी 2026 को अपने संगीत करियर के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बंगलूरू में एक स्पेशल कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया गया था। इलैयाराजा 50: ए लेजेंडरी म्यूजिकल जर्नी नाम का यह इवेंट, 10 जनवरी 2026 को माडवारा के एनआईसीई ग्राउंड्स में किया गया था।
फिल्म वाल्मीकि रामायण का निर्देशन भावना तलवार ने किया है। फिल्म वाल्मीकि रामायण 02 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। साबुल सिरिल के साथ सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। वाल्मीकि रामायण का लेखन आनंद नीलकंठन और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मिलकर किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज