आंधी बारिश में उजड़ा आशियाना ,खुले आसमान के नीचे मदद की बाट जोह रही पीड़िता महिला रजनी बाई नागेश परिवार 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में शनिवार शाम करीबन 3-4 बजे आयीं तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से एक परिवार पर कहर बनकर टुटी। ग्राम पंचायत कुम्हड़ईकला की निवासी रजनी बाई नागेश कच्ची झोपड़ी में अपने बीमार पति और छोटे-छोटे बाल बच्चे के साथ जीवन-यापन कर रही थी।तथा झोपड़ी में रखा हुआ राशन, कपड़े, और बर्तन सब भींगकर बर्बाद कर हो गया। हादसे के बाद पति बिमारी हालात में और छोटे-छोटे बाल बच्चे समेत पूरा परिवार बेघर हो गये। पीड़िता रजनी बाई नागेश ने बताई कि तूफान इतना तेज था कि संभलने का मौका तक नहीं मिला।पलभर में छत ऊपर ढंका हुआ आलवेष्टर उड़ा दिया गया । अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।खाने पीने का भी संकट खड़ा हो गया है। रजनी बाई नागेश का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद राजस्व विभाग के पटवारी से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं पहुंची है। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से कुछ सहायता व राशन सामग्रियां चावल,दाल, शक्कर ,नमक,के छोटे-छोटे खाद सामाग्रियां पानी में भीगने से नुकसान हुआ है , इसका क्षतिग्रस्त पूर्ति हेतु शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है। उक्त ग्रामीणों ने कहा कि हर साल आंधी तूफान पानी बरसता में कच्चे मकान सबसे पहले उजड़ जाते हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। मामले पर हल्का पटवारी ने बताया कि मौके पर जाकर जीपीएम फोटो खींची गई है। पीड़िता महिला रजनी बाई नागेश को संबंधित उक्त दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। अब यह देखना होगा कि रजनी बाई नागेश को क्षतिपूर्ति सहायता प्राप्त होती है या फिर इतना बड़ा नुक़सान हुआ है,तो उसे लेकर प्रशासन आगे कार्रवाई करते हुए पीड़ित रजनी बाई नागेश को भरपाई का मुआवजा दिया जाएगा। रजनी बाई नागेश ने बताई कि पति की बीमारी को दो तीन साल हो चुके है,कभी खुशी तो कभी गम है, इनके इलाज कराने रायपुर, उड़ीसा नवरंगपुर में भर्ती कराया गया था, लेकिन अभी भी पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ है। मैं अपनी चार पांच परिवार को किसी दूसरे व्यक्ति के घर में कुली मजदूरी करके परिवार को पालन पोषण कर रही हूं। महतारी वंदन योजना की राशि से छोटी कुटीया बनाकर परिवार आरंभ व्यक्त कर रहे थे, और आज अचानक ही बेरुखी आंधी तूफान से मुझ गरीब बेसहारा महिला की कुटीया उजड़ गई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज